धम्मौर (सुल्तानपुर)। सऊदी अरब व अन्य देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धम्मौर थाने में प्रदीप कुमार उर्फ कृष्ण कुमार निवासी पूरे घमंडी झलियारी मजरे रैंचा थाना बल्दीराय के नाम से केस दर्ज था। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेरोजगारों को लुभावनी नौकरी का सपना दिखाकर पैसों की ठगी करता था। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर ने बताया कि आरोपी भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।