फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार, 4.98 लाख रुपये हुए बरामद

Sun, 11 Jan 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से साइबर ठगी करने के एक आरोपी कादीपुर के कटसारी निवासी आशीष सिंह को रविवार को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से 4.98 लाख रुपये, पांच मोबाइल व एक एसयूवी मिली है। पुलिस उसके सगे भाई की तलाश कर रही है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के माध्यम से ठगी की शिकायत 1930 पर दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच में कादीपुर के कटसारी निवासी आरोपी आशीष सिंह और उसके बड़े भाई अमर सिंह का नाम सामने आया। अवैध एप के जरिए लोगों से पैसों की ठगी करके धन अर्जित करने के आरोप के संबंध में दोनों भाइयों के खिलाफ साइबर थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
साइबर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 4.98 लाख रुपये, पांच मोबाइल फोन, अलग-अलग बैंक के 10 डेबिट कार्ड, तीन बैंक पास बुक, दो चेकबुक, एक मोहर, एक आधार व एक एससयूवी मिली है। उसके भाई की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


सगे भाइयों से जुड़े लोगों की तलाश में पुलिस
साइबर पुलिस के अनुसार आशीष व उसका बड़ा भाई अमर सिंह ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के माध्यम से साइबर ठगी के लिए युवकों से पैसे लेकर उन्हें आईडी देते थे। उसी आईडी के माध्यम से लोग पैसे निवेश कराते थे। उसका कमीशन दोनों भाइयों को मिलता था। इनका नेटवर्क काफी बढ़ गया है। दोनों भाइयों से जुड़े लोगों के बारे में पुलिस खोजबीन कर रही है।

ऑनलाइन सट्टेबाजी के एप से सावधान रहने की जरूरत
ऑनलाइन सट्टेबाजी के एप से सावधान रहने की जरूरत है। पैसा कमाने की लालच में अधिकांश युवा आ रहे हैं। साइबर ठगी से जुड़े मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। यदि किसी के भी साथ साइबर ठगी जैसी घटना हुई हो तो तत्काल 1930 साइबर हेल्प लाइन नंबर डायल करें। इसके अलावा साइबर क्राइम थाने के सीयूजी नंबर 9454401121 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

-अखंड प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें