फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्राम विकास अधिकारी से अभद्रता, धमकी का आरोप

Thu, 20 Aug 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय में तैनात ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका साहू ने एक अज्ञात व्यक्ति पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे वह अपने कार्य क्षेत्र इसौली से विकास खंड मुख्यालय लौट रही थीं।
विज्ञापन

बल्दीराय नहर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी गाड़ी उनकी स्कूटी के सामने लगाकर उन्हें रोक लिया। आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद अधिकारी ने 112 नंबर पर फोन किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें