सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नरहरपुर गांव के पास बाइक सवार भाई और बहन को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि भाई को मामूली चोटें आईं।
बहन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी वंदना कुमारी (23) अपने भाई के साथ मायके आनापुर गई थीं। पिछले मंगलवार की शाम वंदना अपने भाई की बाइक पर बैठकर ससुराल वापस लौट रही थीं।
रास्ते में लंभुआ थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के पास तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार दी थी। हादसे में वंदना को गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जबकि भाई को मामूली चोटें आई थीं।
स्थानीय लोगों की मदद से वंदना को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिजन वंदना को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।