फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बड़ोदरा में मांझे से कटा युवक का गला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोस्तपुर क्षेत्र के नारा मधईपुर निवासी परमात्मा यादव का बेटा रिंकू (35) गुजरात के बडो़दरा शहर में रहता था। शनिवार सुबह रिंकू बड़ोदरा में अपनी बाइक से कमरे पर लौट रहा था। रास्ते में मांझे से उसका गला कट गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। रिंकू की मौत की सूचना फोन से परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू के परिवार में पत्नी अर्चना, बेटा लक्ष्य यादव (14) और बेटी अराधना (11) है। परिजन रिंकू का शव लेने के लिए बड़ोदरा के लिए निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें