फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिहार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रहे एक युवक की बाइक बुधवार शाम डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर क्षेत्र में बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के सामान की जांच की तो एक आधार कार्ड मिला। उससे मृत युवक की पहचान राणा प्रताप सिंह (25) निवासी रवारी जिला सारन, बिहार के रूप में की गई। हलियापुर थाना प्रभारी राम विशाल सुमन ने बताया कि युवक अकेले ही बाइक से दिल्ली जा रहा था। पुलिस से सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को बिहार से पहुंचे परिजन पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार करते हुए युवक का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें