फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहर में गिरी कार, ग्रामीणों ने दो को बचाया

विज्ञापन
नहर में गिरी कार में फंसे लोगों को बचाते ग्रामीण। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धरमगंज बाजार के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर रामगंज नहर में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नहर में उतरकर कार में फंसे चालक समेत दो लोगों को बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। कार सवार लोगों को हल्की चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के बिकवाजितपुर गांव निवासी छैल बिहारी श्रीवास्तव के पुत्र अविनाश ने एक सप्ताह पूर्व नई कार खरीदी थी। रविवार को अविनाश अपने चालक दयाराम के साथ कार से कंधईपुर बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में धरमगंज बाजार से गुजर रही कार रामगंज रजबहा स्थित पुल पर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने नहर में उतरकर कार में फंसे अविनाश और दयाराम को सकुशल बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि संयोग ठीक था कि दो दिन पहले ही तेज चल रही नहर का पानी बंद हो गया था। इससे नहर में पानी कम था। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें