फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मोपेड सवार को बचाने में साइकिल सवार किशोर को बस ने मारी टक्कर

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गुप्तारगंज कस्बे में मंगलवार को मोपेड सवार को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी एक बस ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस पलटने से बची। गंभीर रूप से घायल किशोर को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे रोडवेज से अनुबंधित एक बस सवारियां लेकर जा रही थी, तभी एक मोपेड सवार अचानक सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस ने सड़क किनारे जा रहे साइकिल सवार किशोर को चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आने से आयुष मिश्रा (17) पुत्र सुशील मिश्रा निवासी पूरे नीलकंठ गुप्तारगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। आयुष की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
महिला को बस ने मारी टक्कर
बंधुआकलां। अमहट चौराहे पर मंगलवार शाम सड़क पार कर रही एक महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान जमीला (40) पत्नी अब्दुल रहमान निवासी कांशीराम आवासीय कॉलोनी कोतवाली नगर के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें