फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र में सोमवार देर शाम सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक सवार दो लोग पीछे से घुस गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गोसाईंगंज क्षेत्र के बनमई गांव निवासी रोंघई (40) सोमवार की देर शाम बाइक से हीरालाल (55) को बैठाकर उनके घर ग्राम बनरहा छोड़ने जा रहा था। रास्ते में कूरेभार क्षेत्र के बरौला गांव के पास सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। बाइक उसमें पीछे से घुस गई। दुर्घटना में रोंघई और हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें