फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
बिलखते परिवारीजन। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। पुलिस ने घायल युवकों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कादीपुर क्षेत्र के मंगरावा गांव निवासी गुड्डू मौर्य (24) रविवार की रात गांव के ही विवेक प्रजापति (23) के साथ बाइक से कादीपुर दुर्गा पूजा मेला देखने के लिए गया था। रात करीब 12 बजे दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में मंगरावां प्राथमिक विद्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल गुड्डू और विवेक को सूरापुर चौकी प्रभारी विनय सिंह ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कादीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों को टक्कर मारने वाली कार समेत चालक मौके से भाग निकला। गुड्डू और विवेक की मौत से मंगरावां गांव में कोहराम मचा है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जब दोनों शव घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। एक साथ दो मौतों से ग्रामीण गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें