सुल्तानपुर। शहर के गोराबारिक अमहट निवासी अधिवक्ता जयंत मिश्र की पत्नी रेनू मिश्र (35) शुक्रवार की रात में परिजनों के साथ दुर्गा पूजा देखने गई थीं। रात साढ़े नौ बजे रेनू और अन्य महिलाएं पैदल ही घर लौट रही थीं। रास्ते में एआरटीओ दफ्तर के सामने तेज रफ्तार एक ई-रिक्शा ने रेनू को टक्कर मार दी। हादसे में घायल रेनू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई।