फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा खड्ड में पलटा, छह महिलाओं समेत सात घायल

विज्ञापन
खड्ड में पलटा वाहन। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा शुक्रवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में छह महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

दोस्तपुर क्षेत्र के कैथी जलालपुर की शारदा (45), नेवाली देवी (65), प्रिया वर्मा (18), इतवारी (65), सुरेमा (55) और प्रेमा (65) ई-रिक्शा पर बैठकर शुक्रवार को पांडेबाबा धाम पर दर्शन करने के लिए जा रही थी। ई-रिक्शा बुढ़ाना डबल नहर के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में सभी छह महिलाएं और ई-रिक्शा का चालक रोमन वर्मा (28 ) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने खड्ड में उतरकर सभी को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें