फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से स्कूल परिसर लबालब

विज्ञापन
अखंडनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देहुलाखोर में पानी से होकर जातीं छात्राएं। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बरसात ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई व्यवस्था को बेपटरी कर दिया है। परिसर में जलभराव की वजह से विद्यार्थियों को कक्षा तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जल भराव से संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। यह हाल तब है जब डीजी स्कूल शिक्षा ने ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर जल निकासी के उपाय करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

भीषण बारिश से बृहस्पतिवार को विद्यालय विद्यार्थियों के लिए बंद कर दिए गए थे। शुक्रवार को जब विद्यालय खुले तो विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई विद्यालयों में जलभराव की वजह से शिक्षण कक्षों तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं था। बच्चे व शिक्षक पानी से होकर कक्ष तक पहुंचे। कुछ बच्चे फिसलकर पानी में गिर भी गए। कुछ विद्यालयों में विद्यालय तक पहुंचने के लिए भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्कूल के शिक्षण कक्षों में भी पानी भर गया। बल्दीराय क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर, कंपोजिट विद्यालय तौधिकपुर, प्राथमिक विद्यालय कांपा, भवानीगढ़, महुली समेत कई विद्यालयों के परिसर शुक्रवार को पूरी तरह जलमग्न थे।
लंभुआ के प्राथमिक विद्यालय हाटा, अर्जुनपुर नवीन समेत कई विद्यालय परिसर पानी से लबालब नजर आए। अखंडनगर के देहुलाखोर परिषदीय विद्यालय में बच्चों पानी से होकर शिक्षण कक्षों तक पहुंचे। भदैंया के प्राथमिक विद्यालय पतीपुर का परिसर पानी से लबालब था। कुड़वार के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरकौड़ा का परिसर जलमग्न हो गया। जलभराव की समस्या की वजह से कुछ विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात के पानी की जल्दी निकलने की उम्मीद कम ही है। लंबे समय तक विद्यालय परिसर में पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें