फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर गिरा पेड़, हाईवे तीन घंटे ठप

विज्ञापन
हाईवे पर गिरा इमली का पेड़। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे किनारे लगा एक विशालकाय इमली का पेड़ शुक्रवार को मिनी ट्रक पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर लदे अंडे नष्ट हो गए। हालांकि हादसे में चालक समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से हाईवे पर करीब तीन घंटे आवागमन बाधित रहा। हाईवे से पेड़ हटवाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

यह हादसा हाईवे पर जमोली गांव के पास शुक्रवार भोर में तेज बरसात के दौरान हुआ। हाईवे किनारे लगा विशालकाय इमली का पेड़ जिस ट्रक पर गिरा, उस पर सवार तीन लोग थे। तीनों लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक क्षतिग्रस्त होने के साथ उस पर लदे अंडे नष्ट हो गए। पेड़ गिरने से हाईवे पर जाम लग गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कटर मशीन से पेड़ को कटवाकर हाईवे से हटाया। करीब तीन घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें