फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरी परिषदीय स्कूल की छत

विज्ञापन
कुड़वार के पूरे चित्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय की टूटी छत। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के पूरे चित्ता स्थित परिषदीय विद्यालय के एक कक्ष की छत का कुछ हिस्सा शुक्रवार की सुबह टूटकर गिर गया। उस समय बच्चे शिक्षण कक्ष के बाहर थे। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

यह हादसा कक्षा आठ के कमरे में हुआ। छत का हिस्सा गिरने के दौरान वहां बच्चे नहीं थे। विद्यालय में 70 छात्र नामांकित हैं। बताया जा रहा है कि कमरे की छत पहले से जर्जर थी। बारिश की वजह से उसका कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया। प्रभारी प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश दूबे ने बताया कि घटिया निर्माण की शिकायत कई बार की गई थी। उसका संज्ञान नहीं लेने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें