फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
खेत में पलटी स्कूल बस। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चांदा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे के समय बस में चार बच्चे और एक शिक्षक मौजूद थे। हादसे में सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बस नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेकनगर स्थित आरडीएस कॉन्वेंट की थी। शनिवार सुबह बैंतीखुर्द गांव में बच्चों को लेने जा रही थी। नहर पर मोड़ते समय बस चालक नियंत्रण खो बैठा। बस खेत में पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बस में एक अध्यापक और चार बच्चों के अलावा चालक मौजूद था। स्थानीय लोगों ने बस से बच्चों के साथ ही शिक्षक और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें