सुल्तानपुर। किंदीपुर पॉवर स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार मां और बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर बैठी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया।
क्षेत्र के परिगडा निवासी रणजीत यादव शुक्रवार को अपनी मां कमला देवी के साथ रूपी का पुरा गांव फर्नीचर के लिए लकड़ी लेने गईं थीं। शाम करीब चार बजे मां और बेटे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में किंदीपुर पॉवर स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से कमला देवी ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जबकि बेटा रणजीत दूर जा गिरा। दुर्घटना में मौके पर ही कमला देवी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।