फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी की फरारी मामले में सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय में पेशी के दौरान बंदी विक्की सिंह की फरारी के मामले में लॉकअप मोहर्रिर ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया। एसपी ने बंदी को अभिरक्षा में ले जाने वाले सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ फरार बंदी को तलाशने के लिए तीन टीमें बनाईं हैं। जिला कारागार में चार फरवरी 2019 से बंद बिहार के रोहतास निवासी विक्की सिंह को बृहस्पतिवार को पुलिस दीवानी न्यायालय के एससी/ एसटी कोर्ट में पेशी पर लेकर गई ुथी। दोपहर करीब डेढ़ बजे विक्की पुलिस को अदालत परिसर से चकमा देकर फरार हो गया। देर रात लॉकअप मोहर्रिर हरि नारायण ने केस दर्ज कराया। एसपी ने बंदी को पेशी पर ले जाने वाले सिपाही विजय कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें