फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बेकाबू बस, 16 यात्री घायल

विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंजाब के पटियाला से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते बिहार के मधुबनी जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस हलियापुर क्षेत्र में मिनी ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से यूपीडा कर्मियों ने बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को जिले की सीमा पर स्थित सीएचसी पिठला पहुंचाया गया, जहां बस मालिक और एक महिला की हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पटियाला से यदुवंश ट्रांसपोर्ट की प्राइवेट बस 62 यात्रियों को बैठाकर बिहार के मधुबनी के लिए निकली थी। बस को ट्रांसपोर्ट का चालक रवींद्र सिंह चला रहा था। शनिवार की सुबह बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर थाना क्षेत्र के पास पहुंची थी कि अचानक सामने जा रहे एक मिनी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना के बाद यूपीडा के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को जिले की सीमा पर स्थित पिठला सीएचसी पहुंचाया, जहां बस मालिक लखन यादव और यात्री सुशीला को चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। हादसे में बस चालक रवींद्र सिंह, हरप्रीत सिंह निवासी पटियाला पंजाब, सिकंदर, परमानंद कुमार, गणेश, उमेश, कुंदन कुमार, जगन्नाथ, सुशीला देवी, अहिल्या देवी, जान मोहम्मद, वाहन स्वामी लखन यादव, बृजेश गंभीर रूप से घायल हैं। तीन अन्य यात्रियों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पानी को तरसे यात्री
हलियापुर क्षेत्र के जरूईकलां के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह हादसे के बाद बस में सवार यात्री नाश्ते-पानी के लिए तरसते मिले। छोटे बच्चों के साथ महिलाएं जमीन पर बैठकर दूसरी बस का इंतजार करती रहीं। घंटों तक दूसरी बस नहीं पहुंची। पैदल ही यात्री एक किलोमीटर दूर स्थित हलियापुर टोल प्लाजा पहुंचे और छांव में जमीन पर लेट गए। देर रात करीब 11 बजे तक दूसरी बस पहुंचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें