सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौसा भद्र का पूरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक संतराम (68) शनिवार की सुबह साइकिल से बरौंसा बाजार जा रहे थे। बाजार के पास ही तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें रौंद दिया। संतराम की मौके पर ही मौत हो गई। एसयूवी को कब्जे में लेकर चालक को पुलिस तलाश रही है। रिटायर्ड शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।