सुल्तानपुर। लंभुआ रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह मोर का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार मोर करंट की चपेट में आ गया था। वहीं से बिजली की लाइन गुजरी हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों के सक्रिय होने से पहले ही कुत्ते मोर का शव काफी दूर उठा ले गए। वन कर्मी रामसिंगार सरोज के साथ मोर के शव की तलाश की गई तो वह काफी दूर पड़ा मिला। वन कर्मियों ने मोर के शव का पोस्टमॉर्टम स्थानीय पशु चिकित्सालय में कराया गया। ग्रामीणों ने शव को शाहपुर पूरन स्थित वन विभाग की पौधशाला में दफना दिया।