फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को एसयूवी ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के धनी का पुरवा निवासी रामफेर साहू (65) बृहस्पतिवार को साइकिल से दियरा चौराहे से वापस घर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे के करीबशुकुल दुलैचा गांव के मोड़ के पास रामफेर लखनऊ-बलिया राजमार्ग पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक एसयूवी ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर हालत में रामफेर साहू को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रामफेर के तीन पुत्र हैं, जो कानपुर में व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें