सुल्तानपुर। लंभुआ रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने रेल ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्टेशन अधीक्षक लंभुआ की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त संतोष कुमार गौतम (38) निवासी मलिकानपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह कुछ दिनों से लंभुआ रेलवे स्टेशन के आसपास घूमा करता था। ग्रामीणों के अनुसार युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।