फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के मूंगर तुरकहिया गांव निवासी चांद मोहम्मद की पत्नी रुबीना (35) सोमवार की सुबह करीब नौ बजे छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। अचानक चूल्हे से चिंगारी निकली और छप्पर में पकड़ ली। आग देखते ही रूबीना शोर मचाते हुए उसे बुझाने में जुट गई। इस दौरान वह आग से झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। परिवारीजनों ने रूबीना को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के अनुसार आग से घर में रखे 20 हजार रुपये समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें