फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रामस्वरूप विवि के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाराबंकी जिले के रामस्वरूप विश्वविद्यालय के खिलाफ बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। सुपर मार्केट कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सीएम को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में एबीवीपी के चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बाहरी लोगों से हमला कराया गया था। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिससे कई छात्रों को चोटें आई हैं। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में विधि व कई पाठ्यक्रमों को अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विधि छात्रों को भ्रम में रखते हुए उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिला संयोजक तेजस्व पांडेय, शुभेंद्रवीर सिंह, अलका मिश्रा, अंशिका तिवारी, त्रिशा अग्रहरि, सौरभेंद्र , विपुल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें