फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अभिनव को मिला कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ में तीन से पांच जनवरी के बीच हुई नेशनल शोटो कप कराटे चैंपियनशिप के सीनियर पुरूष वर्ग में अभिनव पांडेय को कांस्य पदक मिला है। वे यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने नेशनल चैंपियनशिप में जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

वर्ल्ड मॉडर्न शोटा कान कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से तीन से पांच जनवरी के बीच लखनऊ के चौक स्थित स्टेडियम में शोटो कप कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में जिले के कराटे खिलाड़ी अभिनव पांडेय ने सीनियर पुरूष वर्ग में यूपी टीम की ओर से प्रतिभाग किया।
उन्होंने ईरान के कोच अहमद शफीक के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित किया गया। अभिनव की इस उपलब्धि पर कोमल पांडेय, अवधेश निषाद, गंगाराम विश्वकर्मा, सलमान समेत अन्य ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें