सुल्तानपुर। जिले के सिविल लाइंस निवासी शिक्षक डॉ. अब्दुल हमीद यूपी राज्य कर्मचारियों की 14 सदस्यीय कबड्डी टीम में शामिल किए गए हैं। त्यागराज स्टेडियम नई दिल्ली में 16 से 20 अक्तूबर तक होने वाली कबड्डी स्पर्धा में यूपी की तरफ से खेलते नजर आएंगे। हमीद जीआईसी टीकरमाफी अमेठी में तर्कशास्त्र के शिक्षक हैं।
त्रिवेंद्रम केरल में अखिल भारतीय कबड्डी स्पर्धा व जयपुर में हुई अखिल भारतीय सर्विसेज वालीबॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम की तरफ से खेल चुके हैं। प्रधानाचार्य राहुल सिंह, ओलंपिक संघ सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय, डॉ. दिनकर प्रताप सिंह ने बधाई दी है।