फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार

Mon, 16 Oct 2023 11:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के रामनाथपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात गोवंश से टकराने के बाद एक कार आग का गोला बन गई। कार पर सवार परिवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए जिनका सीएचसी कूरेभार में इलाज कराया गया।
विज्ञापन




जौनपुर के शाहगंज निवासी महफूज अहमद (37) अपनी पत्नी सायरा बानो (33), पुत्र उमर (2) व पुत्री शहनाज (8) के साथ लखनऊ से एक्सप्रेसवे के रास्ते अपनी कार से घर लौट रहा था। शनिवार रात करीब 10 बजे जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर गांव के पास कार गाय से टकरा गई। इससे कार में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।


यह देख महफूज अपनी पत्नी सायरा व दोनों बच्चों को लेकर बाहर कूद गए। इसमें दोनों बच्चों को हल्की चोट आ गई। यूपीडा की टीम ने आग का गोला बनी कार को बुझाया फिर क्रेन की मदद से कार को किनारे करवाकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें