फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रयागराज के लिए आज से चलेंगी आस्था स्पेशल ट्रेनें

Thu, 08 Feb 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज माघ मेला आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बृहस्पतिवार से आस्था स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। आठ आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी तक प्रयागराज से अयोध्या कैंट के लिए किया जाएगा। सभी ट्रेनें सुल्तानपुर से होते हुए अयोध्या कैंट से प्रयागराज जाएंगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दो आस्था स्पेशल ट्रेनें अयोध्या कैंट वाया सुल्तानपुर प्रयागराज जाएंगी तथा वापसी में प्रयागराज से शुक्रवार को चार आस्था स्पेशल ट्रेनें तथा शनिवार को दो ट्रेनें चलेंगी। बृहस्पतिवार को गाड़ी संख्या 04223 अयोध्या कैंट से 7.50 व गाड़ी संख्या 04225 अयोध्या कैंट 10ः15 पर चलकर प्रयागराज पहुंचेगी।

शुक्रवार को प्रयागराज से गाड़ी संख्या 04224 सुबह 9ः40 बजे, गाड़ी संख्या 04226 दोपहर 12 बजे व गाड़ी संख्या 04228 दोपहर दो बजे तथा गाड़ी संख्या 4230 रात में 9ः45 बजे अयोध्या कैंट के लिए वापस आएगी।
विज्ञापन


10 फरवरी को गाड़ी संख्या 4226 प्रयागराज से दोपहर 12 बजे तथा गाड़ी संख्या 4230 रात 9.45 बजे अयोध्या कैंट के लिए चलेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि श्रद्धालुओं को देखते प्रयागराज से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें