सुल्तानपुर। रेलवे मेंस यूनियन के शाखा कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को संघ भवन में हुई। जिसमें आस्मीन बानो को शाखा उपाध्यक्ष चुना गया। ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन की भी बैठक हुई। जिसमें सुरेश चंद्र द्विवेदी को शाखा मंत्री चुना गया।
कार्यकारिणी में अनिल कुमार श्रीवास्तव शाखा अध्यक्ष, योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, यूएस पांडेय व जेए फारूकी संगठन मंत्री, एनपी शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष, एसके प्रजापति उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सज्जन व अमानुल्लाह खान को सहायक शाखा मंत्री नामित किया गया।
इस मौके पर ज्योति श्रीवास्तव, भूर सिंह मीणा, केशव गुप्ता, केसी. मीणा, केडी तिवारी, हिमांशु चौबे, केदार नाथ सिंह, महावीर प्रसाद यादव, केपी चौबे, हरिओम तिवारी,राम लौट सिंह, मुकेश कुमार गौड़, पिंकी कुमारी, दीपा चौरसिया, किशोरा देवी,रंजना, सीबी मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, कमलेश कुमार सिंह, हेमंत कुमार तिवारी, मंसाराम, मो. हफीज आदि मौजूद रहे। संवाद