फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद संजय सिंह के सम्मान से गृह जनपद में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खाते में एक पखवारे के भीतर दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड आए हैं। महात्मा गांधी नेशनल फाउंडेशन ने उनका चयन गांधी पुरस्कार के लिए किया है। साथ ही सांसद को यूनिसेफ का पार्लियामेंटेरियंस ग्रुप फॉर चिल्ड्रेन अवॉर्ड भी मिलेगा। यह जानकारी मिलने के बाद उनके करीबियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

संजय सिंह ने इजराइल में एक निजी कंपनी की बोतलों पर महात्मा गांधी के चित्र को हटाने के लिए संसद में मुद्दा उठाया था। उनकी इस सार्थक पहल को देखते हुए महात्मा गांधी नेशनल फाउंडेशन ने गांधी पुरस्कार के लिए उनका चयन किया है। जनवरी 2021 में नई दिल्ली में एक समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू संजय सिंह को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
संजय सिंह को यूनिसेफ का पार्लियोमेंटेरियंस ग्रुप फॉर चिल्ड्रेन अवॉर्ड भी मिलेगा। 2018-19 में संसद के सत्र में संजय सिंह ने कुपोषण से होने वाली बच्चों की मौत, बाल तस्करी, बच्चों के यौन उत्पीड़न के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया था। उनके साथी कमल नयन पांडेय, माशूक अली, श्याम नारायण पांडेय, निजाम खान, रवींद्र तिवारी, दिलीप सिंह ने कहा कि संजय ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें