फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने संदीप को बनाया नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व आम आदमी पार्टी के अन्य नेता। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी ने पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संदीप शुक्ला को नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उनके नाम की घोषणा की। वे शुक्रवार को शहर के दरियापुर में आम आदमी पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर मीडिया से मुखातिब थे।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी काम के लिए वादा नहीं बल्कि उसे पूरा करने के लिए गारंटी देती है। नगर पालिका चुनाव में संदीप शुक्ला के विजेता बनने पर गरीब व असहाय परिवारों की पुत्री के विवाह में मुफ्त पानी का टैंकर व बरात घर दिया जाएगा। डॉ. संदीप शुक्ला ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी के सभी सभासदों को विजयी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें