फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पयागीपुर में संचालित हुआ आधार सेवा केंद्र

Fri, 18 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागीपुर। आधार संबंधी दिक्कतों के लिए अब लोगों को लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शहर के पयागीपुर में 400 केवी विद्युत पारेषण उपकेंद्र के सामने शुक्रवार से आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू हो गया। इसमें सभी आयु वर्ग के बच्चों व वयस्कों के आधार नामांकन हो सकेंगे। बायोमीट्रिक अपडेट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके अतिरिक्त आधार में नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता आदि में सुधार व आधार प्रिंट की सुविधा भी लोगों को मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें रोज 300 लोगों को आधार संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। जिला अर्थ एवं सख्या अधिकारी डॉ. ददन कुमार ने बताया कि यह केंद्र भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें