फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 174 सेंटरों पर आधार संशोधन की व्यवस्था, फिर भी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आधार कार्ड संशोधन और नया बनाने के लिए जिले में 174 सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। जानकारी के अभाव में लोग इन सेंटरों पर लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिसकी वजह से डाकघरों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। डाकघर पर आए दिन भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

लोगों की दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. ददन कुमार ने सेंटरों की सूची सार्वजनिक की है। बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड नया बनाने व विभिन्न प्रकार के संशोधनों के लिए डाकघर, बैंक, जनसुविधा केंद्र, बेसिक शिक्षा के स्कूलों को अधिकृत किया है।
इन विभागों की कई शाखाओं को आधार कार्ड संशोधन व नया बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का नया आधार कार्ड बनाने पर अभी प्राधिकरण की ओर से रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकृत विभाग व होने वाले कार्य
- विभिन्न बैंक- 18 साल की उम्र तक के लोगों का नया आधार कार्ड व हर प्रकार का संशोधन।
- जनसुविधा केंद्र- कार्डधारक का मोबाइल नंबर, ईमेल व पते का संशोधन।
- डाकघर- 18 साल तक के लोगों का नया आधार व प्रत्येक संशोधन।
- आईपीपी बैंक- पांच साल तक नया आधार व मोबाइल संशोधन।
- बेसिक शिक्षा का बीआरसी- नया आधार व प्रत्येक संशोधन ।
- श्रीट्रान इंडिया लिमिटेड- 18 साल तक नया आधार व सभी संशोधन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें