फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर-दोस्तपुर मार्ग पर पलिया गोलपुर गांव के पास मंगलवार रात सड़क पर स्थित गड्ढे से अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के अहेथिया किशुनपुर गांव निवासी किशन (26) मंगलवार को किसी काम से कादीपुर आया था। रात में वह बाइक से घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में पलिया गोलपुर गांव के पास अंधेरे की वजह से उसे सड़क के बीच स्थित गड्ढा नहीं दिखा। गड्ढे में बाइक जाने से वह अनियंत्रित हो गया और बाइक समेत सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने की वजह से उसे गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल किशन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। करीब तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिवार में एक वर्ष की बेटी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें