फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सात सितंबर तक बंटेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन ने जुलाई का राशन वितरण 25 अगस्त से 31 तक करने का आदेश दिया था। बुधवार को निर्धारित तिथि बीत गई लेकिन अभी तक कोटे की सभी दुकानों पर राशन नहीं पहुंच पाया है। सर्वर फेल होने समेत अन्य कारणों से राशन का वितरण नहीं हो पाया है। वितरण की तिथि न बढ़ाए जाने पर कार्डधारक राशन समेत अन्य सामग्री से वंचित हो सकते थे।
विज्ञापन

इसे देखते हुए शासन ने बुधवार देर शाम राशन वितरण की तिथि बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। जिला आपूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्रदेश खाद्य आयुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्डधारकों को दो से सात सितंबर तक राशन वितरित किया जाएगा। पहली सितंबर को तकनीकी कारणों के कारण कोटे की दुकानों पर राशन का वितरण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें