फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल की आपूर्ति करने आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शासन की ओर से नामित कंपनी की ओर से कंबल की आपूर्ति करने वाले ट्रक पर आया एक युवक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक बेहोश हो गया। युवक को एंबुलेंस से आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गरीबों व निराश्रितों को भीषण ठंड से बचाने के लिए शासन प्रत्येक वर्ष जिला प्रशासन को कंबल की आपूर्ति करता है। शासन की ओर से अधिकृत कंपनी की ओर से कंबल लादकर एक ट्रक सोमवार दोपहर करीब दो बजे कलेक्ट्रेट आया था।
प्रशासन की ओर से ट्रक पर लदे कंबल को उतरवाने की व्यवस्था की जा रही थी। इसी बीच ट्रक के साथ आया एक युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। युवक के बेहोश होने के बाद आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के पहुंचते ही युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि मृत युवक की पहचान पानीपत हरियाणा निवासी राजेश पुत्र जिले सिंह (38) के रूप में हुई है।
युवक की मौत की सूचना उसके परिवारीजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिवारीजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें