फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बरात में डांस करने के विवाद में युवक की हत्या

Fri, 05 Dec 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज के आर्थों विभाग में लगी मरीजों की भीड़। 
विज्ञापन
अखंडनगर। पौधनरामपुर में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में डीजे पर डांस करने के विवाद में घर लौट रहे गांव निवासी अनीश पर गांव के कमलेश वर्मा ने लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से पीजीआई टांडा और फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गांव निवासी ठाकुर प्रसाद की बेटी की बरात जयसिंहपुर के अठेसी बरौंसा से आई थी। बरातियों की आवभगत के बाद रात करीब 11 बजे द्वार पूजा चल रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोगों का डीजे पर डांस करने के लिए विवाद हो गया। घरातियों-बरातियों ने किसी तरफ बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। कुछ देर बाद गांव के वासुदेव के पुत्र अनीश (19) घर लौट रहे थे। कार्यक्रम स्थल से करीब 50 मीटर दूर पहुंचे थे, तभी गांव के ही कमलेश वर्मा ने पीछे से लाठी से उनके सिर पर हमला कर भाग निकला। सिर में गंभीर चोट लगने से अनीश मौके पर गिर पड़े। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर लाया गया, जहां चिकित्सक ने पीजीआई टांडा रेफर कर दिया। वहां से परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर भेजा है। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता वासुदेव की तहरीर पर गांव के ही कमलेश वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अखंडनगर पुलिस के साथ ही अन्य टीमों को भी लगाया गया है, जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।
चार भाइयों में सबसे छोटे थे अनीश
अनीश चार भाइयों में सबसे छोटे थे, अभी वह अविवाहित थे। पिता वासुदेव खेती-किसानी करते हैं। उनकी मौत की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मचा है, पिता व भाइयों का रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन

बेटे को आया था फोन
अनीश की मां ने बताया कि रात में करीब 10 बजे उनका बेटा घर पर था, तभी किसी ने उसे फोन कर बुलाया था। इसके बाद वह चला गया। बेटे का मोबाइल नहीं मिलने के कारण यह पता नहीं चल सका है कि किसने उसे फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें