सुल्तानपुर। कादीपुर खुर्द गांव में पेड़ के नीचे बैठे युवक पर डाल टूटकर गिर गई। इससे युवक की मौत हो गई। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर खुर्द गांव निवासी राकेश निषाद (35) पुत्र राम जगत निषाद बृहस्पतिवार दोपहर गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे बैठा था।
हवा के तेज झोंके के बीच एक डाल टूटकर राकेश पर गिर पड़ी। घायल राकेश को परिवारीजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।