फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवक ने मासूम को किया अगवा, दो घंटे बाद सकुशल मुक्त कराया

Fri, 12 Dec 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ/चांदा। एक गांव के आंगनबाड़ी केंद्र से लौट रही तीन वर्षीय मासूम को एक युवक ने अगवा कर लिया। मासूम घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने खोजना शुरू किया। एसपी ने मासूम का पता लगाने के लिए एएसपी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अगवा करने वाले युवक को पकड़ लिया, उसके साथ मासूम भी थी।
विज्ञापन


तीन वर्षीय बच्ची रोजाना की तरह अपनी बड़ी बहन के साथ शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र गई थी। परिषदीय स्कूलों की परीक्षा की वजह से बड़ी बहन स्कूल में ही रह गई। करीब साढ़े 11 बजे तक मासूम घर नहीं पहुंची, तो परिजन परेशान हो उठे। अधिकारियों को जानकारी मिली तो लंभुआ, कोतवाली देहात व कादीपुर के प्रभारी निरीक्षक भी पुलिस बल के साथ चांदा पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। जांच में एक युवक के साथ मासूम के पैदल कादीपुर मार्ग पर जाने की जानकारी मिली।
पुलिस ने तलाश तेज की तो युवक करीब डेढ़ किमी दूर अरजो गांव के गोपालपुर मोड़ पर मासूम के साथ मिल गया। पुलिस ने घेराबंदी करके युवक को पकड़ लिया और उसे लेकर कोतवाली आई। करीब दो घंटे में मासूम के सकुशल बरामद होने से पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए युवक की पहचान चांदा कोतवाली के अरजो निवासी अरविंद कुमार मुसहर (25) के रूप में हुई है। इस दौरान एएसपी अखंड प्रताप सिंह, सीओ ऋतिक कपूर, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस की सक्रियता से बड़ी वारदात टली
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। सही समय पर पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय लोगों से बातचीत के आधार पर युवक को ट्रैस कर लिया, यदि थोड़ा भी चूक होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें