फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एचटी लाइन में फॉल्ट से रातभर परेशान रही एक लाख आबादी

Sat, 25 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 चांदपुर के पास एचटी लाइन का कटा जंपर। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
कूरेभार। एचटी लाइन में फॉल्ट आने से बृहस्पतिवार देर रात कूरेभार और धनपतगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। 220 केवी पयागीपुर उपकेंद्र से आने वाली 33 केवी एचटी लाइन में फॉल्ट होने से करीब एक लाख की आबादी पूरी रात बिजली संकट से जूझती रही।
विज्ञापन


दोनों उपकेंद्रों से संचालित 11 फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई थी। उमस भरी गर्मी में लोगों की रात जागकर कटी। मौसम खराब होने के कारण विद्युत निगम की टीम रातभर फॉल्ट तलाशती रही। शुक्रवार सुबह दोबारा पेट्रोलिंग शुरू हुई। चांदपुर गांव के पास एचटी लाइन का तार टूटा और जंपर कटा मिला। लाइनमैनों ने मरम्मत कर फॉल्ट दूर किया। सुबह 8:45 बजे लाइन चालू हो सकी। अवर अभियंता रवींद्र तिवारी ने तार टूटने और जंपर कटने को फॉल्ट का कारण बताया। सैकड़ों गांवों में बिजली न होने से पंखे और कूलर बंद रहे, पेयजल की दिक्कत भी हुई।

आठ घंटे बंद रही रसूलपुर सहित कई गांवों की बिजली : दूबेपुर। लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते क्षेत्र के रसूलपुर समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को आठ घंटे तक बंद रही, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। अमहट-भादर संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिसकी वजह से सड़क के किनारे से गुजरी साउथ फीडर की एचटी लाइन के खंभों को दूर शिफ्ट करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसकी वजह से सुबह 11.30 बजे साउथ फीडर से जुड़े रसूलपुर, लौहर पश्चिम, बहलोलपुर व रामापुर सहित कई अन्य गांवों की आपूर्ति बंद कर दी गई। देर शाम सात बजे तक निर्माण कार्य चलता रहा जिससे बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई थी। लगातार कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण प्रभावित गांवों के उपभोक्ताओं को पेयजल संकट समेत तमाम मुसीबतें झेलनी पड़ी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें