फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: त्योहारी सीजन में आभूषणों पर ऑफर्स की भरमार

Mon, 26 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
एस राज ज्वैलर्स पर आभूषण की खरीदारी करते ग्राहक। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्योहारी सीजन में आभूषणों पर तरह-तरह के ऑफर ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। धनतेरस एवं दिवाली पर्व के लिए तनिष्क में आभूषणों की बुकिंग शुरू हो गई है। ज्वैलरी शोरूमों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है
विज्ञापन


तनिष्क में पसंद की जा रही हल्के वजन के आभूषण
शहर के डीएम आवास के सामने स्थित तनिष्क शोरूम में त्योहार को देखते हुए ज्वैलरी की विशाल रेंज रखी गई है। ग्राहक लाइट वेट आभूषणों को खूब पसंद कर रहे हैं इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ रोज जुट रही है। तनिष्क शोरूम के मालिक विनोद गुप्ता ने बताया कि प्रति ग्राम 301 रुपये की फ्लैट छूट, आभूषणों की बनवाई पर 20 प्रतिशत की छूट और आभूषणों के बदलने पर शून्य फीसदी कटौती समेत कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। नए डिजाइनों को ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हल्के वजन के फैंसी आभूषणों की खरीदारी ज्यादा जोरों पर है। इंगेजमेंट रिंग्स, मंगलसूत्र, कुंदन ज्वेलरी के नए स्टॉक की खूब मांग हो रही है।

एस राज ज्वैलर्स पर कार जीतने का मौका
शहर के चौक में स्थित एस राज ज्वैलर्स पर कई स्कीम ग्राहकों को मिल रही है। इसमें हर 24 लाख रुपये की खरीदारी कर किया सोनेट कार जीतने का मौका है। प्रोपराइटर सुरेश सोनी ने बताया कि सुल्तानपुर का अब तक का सबसे बड़ा मेगा लकी ड्रा है। सोना की बनवाई का भी का शुल्क मात्र 4.99 फीसदी से शुरू है। साथ ही प्रदेश का सबसे सस्ता गोल्ड रेट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें