फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हत्यारोपी की निशानदेही पर तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद

Tue, 28 Apr 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दरोगा के पिता की हत्या के मामले में विवेचक की मांग पर घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के लिए आरोपी सौरभ पांडेय को जिला कारागार से मंगलवार को नौ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक 12 बोर का तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

विवेचक ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में दुबारा जेल भेज दिया गया। जयसिंहपुर कोतवाली के बेलगरा गांव निवासी तारा देवी ने पखवारे भर पहले उपनिरीक्षक अंकुर सिंह के पिता विजय प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने देवरिया जिले के सलेमपुर निवासी आरोपी सौरभ पांडेय का नाम सामने लाते हुए उसे जेल भेजने की कार्रवाई की थी। पुलिस ने आरोपी सौरभ पांडेय की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद करने व सह आरोपी रौनक के बारे में आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड की इजाजत मांगी थी। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने 28 अप्रैल के लिए सुबह आठ बजे से नौ घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने की सशर्त इजाजत दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें