फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हयातनगर में बनेगी पक्की सड़क

Mon, 26 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर के हयातनगर में बनाई जाने वाली सड़क। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के हयातनगर गांव में संपर्क मार्ग को पक्का बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रस्ताव पर शासन ने सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पहली किस्त के रूप में 38.62 लाख रुपये आवंटित भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पहली किस्त की धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फर्म से अनुबंध होते ही करीब एक किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। सड़क बनने से हयातनगर के साथ ही मधुबन सहित आसपास के अन्य राजस्व गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

फिलहाल कच्चा रास्ता होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर बरसात के दिनों में रास्ता खराब होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। कई ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घूमकर जाना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से संपर्क मार्ग को पक्का कराने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर शासन ने सड़क निर्माण को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के प्रभारी अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह आर्या ने बताया कि संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें