बल्दीराय। सऊदी अरब में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले माकूल अहमद (28) का शव एक माह बाद शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। परिजनों ने शाम को उनका अंतिम संस्कार किया। माकूल करीब 16 माह पहले रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब गए थे।
विज्ञापन
माकूल रियाद के हफरल बातून में चालक के रूप में काम करते थे। छह अक्तूबर को हुए सड़क हादसे ने परिवार के सारे सपने तोड़ दिए। माकूल की मौत के बाद से ही परिजन उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए परेशान थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने कई मुश्किलें खड़ी हो गईं। उन्होंने अयोध्या जनपद के रुदौली के पूर्व विधायक और सपा नेता अब्बास अली जैदी से मदद की गुहार लगाई। आखिरकार एक माह के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को माकूल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा।