फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अनाज भंडारण में बन रहा आधुनिक वेयरहाउस

Sat, 01 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धनपतगंज के इटवा मलनापुर में निर्माणाधीन वेयरहाउस। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अडानी ग्रुप ने प्रदेश में अनाज भंडारण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी सदर तहसील के इटवा मोलनापुर में आधुनिक भंडारण गृह की स्थापना कर रही है। इस पहल से कृषि निर्यात क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रुप ने 25 करोड़ रुपये के निवेश के लिए उद्योग विभाग में एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। 31 अगस्त से भंडारण गृह के अभ्यास की तैयारी है। उद्योग विभाग की उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि अडानी ग्रुप ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। 31 अगस्त से अभ्यास प्रक्रिया शुरू करके संचालन को परखा जाएगा। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार ये भंडारण गृह अत्याधुनिक तकनीकयुक्त होंगे। अनाज बोरे के बजाय बड़े-बड़े टंकी में भंडारित किए जाएंगे।
नहीं बर्बाद होगा अनाज
करीब एक हेक्टेयर में स्थापित इन भंडारण गृहों में अनाज बर्बाद नहीं होगा। इनमें तापमान नियंत्रण, आर्द्रता प्रबंधन और कीट-पतंगों से सुरक्षा की उन्नत व्यवस्थाएं होंगी। यह पहल भारत से बड़े पैमाने पर अनाज के निर्यात की अडानी ग्रुप की व्यापक योजना का हिस्सा है। कुशल भंडारण से भारत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धी मूल्य पर अनाज की आपूर्ति कर पाएगा। इससे देश का निर्यात बढ़ेगा और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें