फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती नदी में आस्था की डुबकी, पितरों का किया तर्पण

Sun, 27 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 शहर के सीताकुंड ​स्थित गोमती नदी में पूर्वज का तर्पण करते लोग। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पितृपक्ष के पहले दिन रविवार को सीताकुंड घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह से ही गोमती तट पर पहुंचे लोगों ने नदी में स्नान कर पूर्वजों को जल अर्पित किया।
विज्ञापन

दूर-दराज से आए लोगों ने पुरोहितों के सानिध्य में विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान की रस्में पूरी कीं। घाट पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा। पंडित रामकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि पितृपक्ष पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। इस दौरान प्रतिदिन काला तिल, मिश्रित जल से तर्पण करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ताया कि पितृपक्ष का समापन 10 अक्तूबर को होगा। अंतिम दिन पितरों का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें