फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना

Sun, 09 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर से वैद्यनाथ धाम के लिए निकला कांवड़ियों का जत्था। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
कादीपुर। क्षेत्र के शिवभक्त कांवड़ियों का एक जत्था शनिवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ शाहगंज रोड रानीपुर कायस्थ गांव स्थित महाकाल अवसान शनिदेव मंदिर में पूजन-अर्चन से हुआ।
विज्ञापन


कांवड़ियों ने कस्बे में बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। जत्थे का नेतृत्व कर रहे रामू ने बताया कि वे विजेथुआ महावीरन धाम और मार्कण्डेय महादेव होते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। सत्यनाथ मठ के पीठाधीश्वर कपाली बाबा ने कांवड़ियों का स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल और धीरज मिश्र काका ने भी शिवभक्तों को अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया। बाबूलाल सोनी, शैलेंद्र उपाध्याय सहित कई अन्य लोग इस मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें