फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जीआईसी के पीछे बनेगा 10 करोड़ से बनेगा व्यावसायिक काॅम्प्लेक्स

Mon, 23 Dec 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
वेंडिंग स्थल पर बनाया जाएगा कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तमाम प्रयासों के बावजूद शहर में जीआईसी के पीछे बनाए गए वेंडिंग जोन की योजना फेल हो गई है। पटरी और ठेले वालों के दुकानें नहीं लगाने पर इसके निर्माण में खर्च करीब सवा करोड़ रुपये पानी में चला गया। प्रशासन ने इसमें व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनवाने का निर्णय लिया है। कांप्लेक्स बनने से चहल-पहल बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

शहर के खासकर प्रमुख मार्गों पर लग रहे जाम को देखते हुए पूर्व सांसद मेनका गांधी की पहल पर जीआईसी के पीछे वेंडिंग जोन बनवाया गया था। सांसद के साथ ही एमएलसी की निधि व नगरपालिका से करीब सवा करोड़ रुपया खर्च किया गया था। निर्माण के दो साल बाद भी किसी पटरी व ठेला दुकानदार ने अपनी दुकान नहीं लगाई। कई बार प्रयास के बाद भी बाजार विकसित न होने से प्रशासन ने अपना निर्णय बदल दिया है।
इसमें प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण कराने की योजना बनाई गई है। शासन ने नगर विकास विभाग को करीब 10 करोड़ पांच लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही पर्यावरण पार्क में फूड स्ट्रीट हब, पंत स्टेडियम में स्टडी सेंटर, ट्रांसपोर्टनगर में व्यावसायिक कांप्लेक्स, मजरूह सुल्तानपुरी पार्क का विकास, ओपन जिम, घासीगंज वार्ड में बारात घर बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

इससे जीआईसी के पीछे व्यावसायिक कांप्लेक्स बनने से अभी तक खाली पड़ा क्षेत्र आबाद हो जाएगा। कांप्लेक्स से ग्राहकों की चहल पहल बढ़ जाएगी। सरकारी आवासों को जमींदोज कर खाली कराई गई भूमि का सदुपयोग भी होगा।

नगर पालिका के आय में होगी बढ़ोतरी
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन ने बताया कि प्रस्तावों के जल्द स्वीकृति मिलने के आसार हैं। मंजूरी के बाद कार्य की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। नगरपालिका की आय में इससे बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें