फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शव रख 22 घंटे प्रदर्शन, तब दर्ज हुई गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
 जयसिंहपुर के साटा रामपुर गांव में मृतक के घर के पास लगी भीड़।
विज्ञापन
जयसिंहपुर। संदिग्ध हालात में शनिवार रात घायल पड़े मिले साटा रामपुर निवासी ट्रैक्टर चालक हिमांशु वर्मा की रविवार दोपहर मौत के बाद उनके परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो उठे। पोस्टमार्टम के बाद शव रविवार शाम करीब 7:00 बजे घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग पर अड़ गए। जानकारी होने सोमवार को सीओ व एसडीएम मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद परिजनों ने शाम करीब 5:00 बजे गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार हिमांशु ट्रैक्टर चलाते थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। शनिवार रात वह बाइक से घर से निकले थे। आरोप है कि रात करीब नौ बजे हिमांशु पुरुषोत्तमपुर सैती के पास घायल अवस्था में पड़े मिले थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना होने की जानकारी दी थी। हिमांशु को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां रविवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
सोमवार को अंतिम संस्कार से इन्कार करते हुए मृतक के बड़े भाई शुभम ने आरोप लगाया कि शनिवार रात पुरुषोत्तमपुर निवासी सूरज मिश्र, प्रियांशु मिश्र, अंकित मिश्र व विशाल दो बाइकों से निकले थे। रास्ते में उनके छोटे भाई हिमांशु की बाइक उन लोगों की बाइक से टकरा गई थी। इसी बात से दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर विपक्षियों ने हिमांशु पर हमला कर दिया था। हमले में घायल होने से हिमांशु की मौत हो गई। शुभम ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी। जयसिंहपुर सीओ राम कृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें